बैतूल: सोनाघाटी के सतपुड़ा वेली स्कूल के पास डम्फर की टक्कर से होमगार्ड सैनिक की हुई मौत।
Betul, Betul | Jun 5, 2024 घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाघाटी के सतपुड़ा वेली स्कूल के पास की है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार को स्कूटी सवार होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक सैनिक का नाम राम जी सूर्यवंशी बताया जा रहा है।शव को पंचनामा कार्यवाही कर जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।