बैतूल: खेड़ला निवासी यूवक और उसकी मां पर गांव के युवक ने किया चाकू से हमला ,100 डायल से दोनो को जिला अस्पताल लाया।
Betul, Betul | Jun 5, 2024 घटना बैतूल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खेड़ला गांव की है। जहां पर मंगलवार की रात गोविंद और उसकी मां सुमित्रा पर गांव के प्रफुल्ल नाम के युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दोनों घायल हो गए थे। घटना की सूचना 100 डायल को दी गई थी।जिसके बाद 100 डायल ने दोनों को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया है।जहां पर दोनों का उपचार और मेडिकल करवाया गया है