बैतूल: कोदा रोटी गांव में बाइक सवार दो बालक खाई में गिरकर हुए घायल उपचार के लिए जिला अस्पताल किया भर्ती।
Betul, Betul | Jun 3, 2024 घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के कोदा रोटी गांव की है। जहां पर सोमवार को तेज रफ्तार बाइक बाइक सवार दो बालक बाइक सहित खाई में गिर गए। इस घटना में दोनों बालकों को गंभीर चोट लगी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है ।जो दो बालक घायल हुए हैं उनमें एक का नाम हरिशंकर धुर्वे है। वहीं दूसरे का नाम गोविंद धुर्वे है।