नैनवां: रजलावता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में नैनवा पुलिस ने 2 नामजद व 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Nainwa, Bundi | Aug 1, 2024 नैनवा थाना क्षेत्र के रजलावता गांव में पुरानी रंजीत को लेकर मारपीट के मामले में नैनवा पुलिस ने विनोद नागर के साथ मारपीट करने के आरोप में दो नामजद व तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार मारपीट का कारण चुनावी रंजीत बताई जा रही है।