चैनपुर: हाटा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट मामले में पीड़ित ने चैनपुर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी, एक आरोपी गिरफ्तार
हाटा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट मामले में पीड़ित ने चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। शनिवार को शाम 5:30 बजे थाना पर दिए गए आवेदन में हाटा गांव के देवेंद्र तिवारी ने कहा कि वह अपनी निजी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पर्वतपुर गांव निवासी योगेश यादव एवं हाटा निवासी दया यादव वहां पहुंचे और काम को रोकते हुए एक लाख रुपए की मांग करने लगे।