बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में 'मोर गाँव, मोर पानी' महाभियान के तहत 15 दिनों में 31 हजार रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनीं
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए 'मोर गाँव, मोर पानी' महाभियान के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है। मात्र 15 दिनों में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण कर प्रशासन और ग्रामीणों ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।यह अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित आवासों में जल संचय