चीनोर: बागबई में लटक रही 11केवी की लाइन ग्रामीणों ने जन हानि की आशंका व्यक्त किया
ग्राम पंचायत बागवई में किसानों के खेतों से निकली 11 केवी की विद्युत लाइन बहुत नीचे तक लटक रही है। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।