फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के अम्हारा की बहु ने बीपीएससी परीक्षा पास कर राजस्व अधिकारी का पद प्राप्त किया
फारबिसगंज प्रखंड के अम्हारा की बहु बीपीएससी परीक्षा पास कर राजस्व अधिकारी बनी। डॉ दिलीप कुमार साह की पुत्रवधू के राजस्व अधिकारी बनने पर परिजनों के साथ साथ स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। रविवार को एक बजे जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया यह काफी गौरव की बात है की इस गांव की बहु बीपीएससी परीक्षा पास कर राजस्व अधिकारी बनी है। सभी लोगों ने बधाई दी।