चौरीचौरा: बेटी की चौथ लेकर जा रहे कार को मिनी ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार
चौरी चौरा थाना गेट के पश्चिम गोरखपुर से चौरी चौरा जा रहे एक कार को मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे के करीब एक मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया कार सवार सभी लोग सुरक्षित है संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जवाहर गुप्ता निवासी सरया छपिया थाना बेलीपार की बेटी की शादी कुछ दिन पूर्व चौरी चौरा में हुई थी।