रामपुर नैकिन: कुसमी स्वास्थ्य मेले में 200 की जगह 600 से ज्यादा मरीज पहुंचे
बारिश के बीच कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंत्योदय स्वास्थ्य मेले में भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल की व्यवस्थाएं छोटी पड़ने के बावजूद जिला मेडिकल टीम ने लगातार मरीजों का इलाज किया। विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ की। शिविर में 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का भूमिपूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। एसडीएम ने छह माह में दोबारा शिविर लगाने का वादा किया।