जगदलपुर: वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यालय को पूर्णतः ई-ऑफिस से संचालित करने का लिया निर्णय
वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय के दैनिक प्रशासनिक कार्यों, फाइल संचालन एवं पत्राचार को पूर्णतः ई-ऑफिस प्रणाली से संचालित करने का निर्णय लिया है। पहले जहां विभागों से प्राप्त होने वाली फाइलें अनुमोदन हेतु ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से मंत्री कार्यालय तक पहले से ही पहुँच रही थीं, वहीं अब मंत्री कार्यालय से जारी होने वाली फाइलें, आदेश ए