अजीतमल: पंहर के समीप नहर में कूदी महिला का शव बरामद, एसडीआरएफ ने 22 घंटे बाद निकाला, सोमवार दोपहर ऑटो से उतरकर लगाई थी छलांग
अयाना थाना क्षेत्र के मुढ़ी रसूलपुर स्थित निचली गंग नहर में सोमवार दोपहर छलांग लगाने वाली महिला का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ टीम ने करीब 22 घंटे की तलाश के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानपुर गांव निवासी धीरेंद्र दोहरे की पत्नी विनीता (46) सोमवार सुबह अपनी बेटी नंदिनी के साथ भीखेप