परसिया: कचरा गाड़ियों को 15 दिनों से डीज़ल नहीं मिलने से वार्डों में नहीं पहुँची गाड़ियां
परासिया में कचरा गाडियां बीते पंद्रह दिनों से वार्डों में नहीं पहंुची है। कचरा गाडियों को डीजल नहीं मिलने के कारण गाडियों के पहिए थम गए है। नगर पालिका परासिया का बजट पारित नहीं हुआ है। जिसके कारण भुगतान के लिए जरूरी कोड जनरेट नहीं हुआ है। इसके चलते भुगतान की अनिश्चितता को देखते हुए पंप से डीजल नहीं मिल रहा है। शनिवार को 8 बजे गाड़ियां खड़ी रही।