सदर: यूपी एग्रीज के तहत सेवापुरी में DSR विधि से धान की बुवाई, ₹10 -15 हजार प्रति हेक्टेयर की होगी बचत
Sadar, Varanasi | May 27, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को डबल आय करने करने की बात की जाती है, इसी के तहत समय-समय पर किसानों को आधुनिक तकनीक एवं फसलों के बारे में जानकारी दी जाती है. इसी के तहत वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड में विश्व बैंक के सहयोग से संचालित यूपी एग्रीज परियोजना अंतर्गत विभिन्न कृषि गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।