अररिया: मकियारपुर गांव में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में पिता और पुत्री घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 29, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के कमलदहा पंचायत के मकियारपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पिता व पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल पिता व पुत्री का इलाज किया जा रहा है.