जगाधरी: तेजली गेट से 120 बोतल शराब के साथ एक युवक को CIA -2 की टीम ने किया गिरफ्तार
टीम के इंचार्ज अणेश कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी जगाधरी तेजली गेट के पास दुकान में एक युवक शराब बेचने का काम करता है। मौके पर दबीश दी तो 120 बोतल शराब के साथ कल्याण नगर के रहने वाले अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। जो मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया इसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।