जगाधरी: गंगानगर कॉलोनी की रहने वाली महिला ने दहेज के लिए तंग करने को लेकर दी शिकायत ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर मामला दर्ज
गंगानगर कॉलोनी की रहने वाली मुशरिना ने पुलिस को शिकायत में बताया उसकी शादी 2023 में हुई थी। जिसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच बात भी हुई। हाल ना निकलने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।