अरवल: उत्पाद विभाग की पुलिस ने 141 लीटर शराब के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया, तीन बाइक भी बरामद
Arwal, Arwal | May 5, 2025 अरवल उत्पाद विभाग की पुलिस ने कई जगहों पर चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 12 लोगों को 141 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अधीक्षक उत्पाद सीमा चौरसिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उमराबाद और अन्य जगहों पर झारखंड से आने वाली कई गाड़ियों की औचक जांच रात्रि में किया गया इस दौरान मनोज और अन्य लोग शामिल है तीन बाइक भी जप्त किया गया है।