अरवल: वास भूमिहीन महादलितों को मिला अधिकार, समाहरणालय सभाकक्ष में पर्चा वितरण समारोह का हुआ आयोजन
Arwal, Arwal | May 5, 2025 सोमवार दोपहर 1:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में "बसेरा-2" अभियान के तहत वासभूमिहीन महादलित परिवारों के बीच भूमि पर्चा वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने जिले के सभी प्रखंडों से आए 50 लाभुकों को पर्चा सौंपा। प्रत्येक प्रखंड से 10-10 लोगों को चयनित किया गया था। समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश, डीसीएलआर प्रवीण कुमार एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।