अरवल: अरवल में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 404 परीक्षार्थी हुए शामिल
Arwal, Arwal | May 4, 2025 जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार उमैराबाद उच्च विद्यालय, अरवल में राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2025) का सफल संचालन हुआ। कुल 416 में से 404 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 12 अनुपस्थित रहे। किसी भी फर्जी या निष्कासित परीक्षार्थी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा एक पाली में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।