कटघोरा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 दोस्तों की हुई मौत, हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाइपास की है। मृतकों की पहचान कृष्णा दास और बिहारी लाल यादव के रूप में हुई है।