चौरीचौरा: करौता में चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
झंगहा थाना क्षेत्र के करौता निवासी मंजीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर पर हरि कीर्तन का कार्यक्रम और भोज चल रहा था कि हमारे बगलगीर राम बहाल, सुमिता,संध्या, सभ्या सब लोग मिलकर गाली गुप्ता देने लगे और रामबहाल ने भांजे विजय कुमार को सर पर मारपीट कर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मारपीट,गाली गलौज,धमकी का केस दर्ज कर लिया है।