महमूदाबाद: सरैयां चालाकापुर में आंधी-तूफान से प्रभावित बच्चों की मदद के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी आगे आई
महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम सरैयां चालाकापुर में आगजनी से सावित्री की कॉपी-किताबें जल गई थीं। इसके बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी गांव पहुंचे और बच्चों को कॉपी, किताबें, कपड़े व खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मेराज अहमद समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।