जलालाबाद: परशुरामपुरी में शंकराचार्य का स्वागत, रश्मि मौर्य ने लिया आशीर्वाद
शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित परशुरामपुरी नगर में परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आंवला सांसद नीरज मौर्य की पत्नी रश्मि मौर्य ने शंकराचार्य का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया