हुज़ूर: मांग पूरी करवाने को लेकर भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने दो घंटे के लिए किया काम बंद
Huzur, Bhopal | Mar 13, 2024 भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने दो घंटे के लिए काम बंद किया। मांग पूरी ना होने पर कल से हड़ताल पर जाएंगे। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर 9 मार्च से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, सागर व रीवा मेडिकल कॉलेज के छात्र विरोध में शामिल है।