बरेली: कोतवाल के एक्शन से हड़कंप! ब्लैक फिल्म वाली स्कॉर्पियो पकड़ी गई, मौके पर उतारी गई फिल्म, ₹5500 का चालान
बरेली में SSP के निर्देश पर चल रहे यातायात अभियान में कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे ने चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी स्कॉर्पियो को रोककर मौके पर ही फिल्म उतरवाई और चालक पर ₹5,500 का चालान किया। कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया, पुलिस ने आगे भी सख्ती जारी रखने की चेतावनी दी।