चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत के जयनगर में प्रमुख धार्मिक स्थल कान्हाईश्वर पहाड़ के सौंदर्यीकरण एवं सीढ़ी निर्माण कार्य का शनिवार को दोपहर 3 बजे विधायक समीर कुमार मोहंती ने भूमि पूजन किया। यह कार्य वन विभाग द्वारा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि दो साल के अंदर पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्य हो जायेगा।