सांगानेर: जयपुर में पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड, मानसरोवर थाना पुलिस ने XEN को हिरासत में लिया
जयपुर में पत्नी से मारपीट करने और सुसाइड के लिए उकसाने वाले XEN पति को मानसरोवर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद अब आरोपी गौतम मीणा को मानसरोवर थाना पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार XEN पर नौकरानी से अफेयर और पत्नी अनु मीणा को मेंटली टॉर्चर का आरोप है। CCTV फुटेज में आरोपी XEN पत्नी के साथ मारपीट करके ऊपर थूकते हुए दिखा था।