बक्सर: डीएम के निरीक्षण में स्थापना शाखा के कर्मियों द्वारा उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही, स्पष्टीकरण मांगा गया
Buxar, Buxar | Feb 5, 2026 डीएम साहिला ने बक्सर स्थित स्थापना शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि बायोमैट्रिक प्रणाली के तहत कई कर्मियों के द्वारा उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही की जा रही है। इस संबंध में संबंधित कर्मियों से कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया। डीएम ने अनुकम्पा एवं सेवांत लाभ मामलों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।