कुडू: रांची चैंपियनशिप में कुडू जिंगी के कराटे खिलाड़ियों ने बढ़ाया लोहरदगा का मान, डीईओ ने किया प्रेरित
Kuru, Lohardaga | May 12, 2026 कुड़ू प्रखंड के पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी के कराटे खिलाड़ियों द्वारा कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के सौजन्य से झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित तृतीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा डीईओ से मिले।