जीरन: जीरन में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Jiran, Neemuch | Oct 12, 2024 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन जीरन में निकाला गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह पथ संचलन का पुष्प वर्षा से समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया है।