भरतपुर में आज नीट परीक्षा के लिए 16 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 4076 अभ्यर्थी पेपर देंगे। 11 बजे से अभ्यर्थियों की सेंटर के अंदर एंट्री शुरू हुई। 1 बजकर 30 मिनट तक अभ्यर्थी सेंटर में एंट्री कर सकेंगे। उसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। पेपर 2 बजे शुरू होगा।