डुमरांव: विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विश्वविद्यालय में पौधारोपण, स्वच्छता और गंगा संरक्षण का संदेश, डीएम रही मुख्य अतिथि
Dumraon, Buxar | Jun 5, 2026 डुमरांव स्थित वीर कुंवर सिंह कृषि विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार की दोपहर 2 बजे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी साहिला एवं अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार मौजूद रहे।