सांगानेर: जयपुर के सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, पास में खड़ी 3 गाड़ियां जलकर बनी कबाड़
जयपुर के सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में आग लगने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आग से पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक तीन स्कूटी जलकर खाक हो गई। वहीं पास खड़ी दूसरी गाड़ियों को दूर कर जलने से बचाया गया। वहीं आग की सूचना मिलने पर 22-गोदाम फायर स्टेशन से एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। हालांकि आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।