रैपुरा: रैपुरा तहसील में लोकल यूथ सर्वेयरों ने सौंपा ज्ञापन, मानदेय व नियमितीकरण समेत 5 मांगें उठाईं
Raipura, Panna | Apr 9, 2026 स्थानीय लोकल यूथ महासंघ मध्य प्रदेश के बैनर तले कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे तहसीलदार रैपुरा को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सर्वेयरों ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कई मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कार्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।