माउंटआबू शहर में एक 26 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना अंबेडकर कॉलोनी स्थित एक मकान की है, जहां युवक ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर राजाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया और राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया