पलासी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पहली कार्रवाई कलियागंज के पास हुई, जहां पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को थैला फेंकते देखा। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तस्कर भाग निकला। थैले की तलाशी में 124 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। दूसरी सूचना पर पुलिस बेलवारी मंदिर के पास पहुंची।