गोगरी: गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 10 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, 8 सदर अस्पताल रेफर
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार की दोपहर एक बजे तक विशेष शिविर का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश के निर्देश पर बीसीएम नीतू कुमारी के नेतृत्व में दस गर्भवती महिलाओं के सीबीसी की जांच की गई। जिसमें आठ गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन 9 ग्राम से कम पाया गया।