नरपतगंज: नरपतगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज थाना क्षेत्र के खेरा पंचायत के गढ़िया गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण मामले को लेकर छात्रा के मां के द्वारा नरपतगंज थाना में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।वही नरपतगंज पुलिस के द्वारा छात्रा के बरामदगी व गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।