सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को चकदेवली कट से किया गिरफ्तार
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, 18 जून को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर ग्राम सकलापुरी निवासी नितीन पुत्र रगवीर पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।