बिंदकी: बिंदकी में 'मिट्टी बचाओ अभियान' के तहत 3 वर्ष की भारत यात्रा करने वाले 'शिवा सिंह राजपूत' का स्वागत फूलों की वर्षा से किया गया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में गुरुवार को दिन में 1 बजे मिट्टी बचाओ अभियान के अंतर्गत तीन वर्ष में संपूर्ण भारत की सफलतापूर्वक यात्रा पूरी करके घर वापसी होने पर बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लाहौरी निवासी शिवा सिंह राजपूत का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान देश के लोगों को संदेश दिया की मिट्टी बचेगी तो जीवन बचेगा।