धरियावद: लसाडिया के बाद अब पारसोला क्षेत्र में बच्चे की मौत से मचा हड़कंप, चिकित्सा विभाग की नींद उड़ी, घर-घर सर्वे शुरू किया
सलूम्बर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से सात बच्चों की मौत के बाद शनीवर को एक और बच्चे की मौत हो गई। घटना लसाड़िया से 50 किलोमीटर दुर धरियावद क्षेत्र के पारसोला के घटेला गांव की है। एक के बाद एक मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अज्ञात कारणों से बच्चे की मौत हो गई।