जयपुर: राजस्थान में प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jaipur, Jaipur | Jun 6, 2026 राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह तक बांसवाड़ा, बूंदी और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 3 इंच तक बारिश दर्ज की गई। चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर में ओले भी गिरे। आंधी-बारिश से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई।