सिवनी: तूफान और मूसलाधार बारिश से मक्का की फसल तबाह, खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना
Seoni, Seoni | Sep 26, 2026 48 घंटे से तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम की मार से केवलारी, सिवनी विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में खेतों में खड़ी मक्के की फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर नेहा मीना राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के साथ प्रभावित खेतों में पहुंचीं और फसल नुकसान का जायजा लिय