पन्ना: ककरहटा में खाद्य विभाग के संरक्षण में गरीबों का राशन हड़प रही महिला सेल्समैन ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार।
Panna, Panna | Feb 6, 2024 शासकीय उचित मूल्य दुकान ककरहटा में लगभग 3 साल से लगातार खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतें सामने आ रही हैं। कार्यवाही नहीं होने से महिला सेल्समैन वर्षा राजपूत के हौसले इतने बुलंद बताए जा रहे हैं कि विरोध या शिकायत करने वालों के खिलाफ फर्जी एफआईआर भी करवा दी जाती है।