पन्ना: गढ़ी कराहिया में अवैध शराब बंद करवाने ग्राम की महिलाओ ने खोला मोर्चा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी को सौंपा ज्ञापन।
Panna, Panna | Feb 6, 2024 जिले के ग्राम गढ़ी कराहिया में अवैध शराब बंद करवाने ग्राम की महिलाओ ने मोर्चा खोल दिया है और आज एसपी कार्यालय में दर्जनों महिलाओ ने एसपी से मुलाकात कर एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र सौंपा और बताया कि गांव के ही गौतम पटेल के द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है। गांव में आए दिन लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं इतना ही नहीं महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।