पन्ना: जिला न्यायालय में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष ने विशेष आधार शिविर का किया शुभारंभ
Panna, Panna | Feb 6, 2024 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज जिला न्यायालय के एडीआर भवन में विशेष आधार शिविर लगाया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष भावना साधौ ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव राजेन्द्र कुमार पाटीदार सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह शाक्य आदि उपस्थित रहे।