विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिव प्रसाद ने कहा है कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी भारतीय शिक्षा में 'भारत' गैरमौजूद है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इससे 'स्वाधीनता शून्य' पीढ़ी तैयार हो गई है, जिसमें स्वयं के प्रति गौरव का अभाव है। उन्होंने भारतीय शिक्षा के स्वरूप को भारत केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।