हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के प्रताप चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम को बनाया निशाना
हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड प्रताप चौराहे के पास बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम से अज्ञात चोरों ने जनरेटर के ऑल्टीनेटर सीमेंट के कट्टे और नगदी चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। मालिक जब सुबह गोदाम पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए है और अज्ञात चोरों ने गोदाम मे चोरी कर वारदात को अंजाम दिया।