हाथरस: मोहल्ला श्रीनगर में नहाने जा रही 10 वर्षीय बालिका गर्म पानी से झुलसकर गंभीर घायल, परिजन ने अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर अपने घर में नहाने के लिए जा रही 10 वर्षीय बालिका राधिका पुत्री मुरारीलाल गर्म पानी से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन गंभीर रूप से घायल बालिका को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बालिका को आगरा के लिए रेफर कर दिया।